मंडला में बारातियों से भरी पिकअप खड़े वाहन से टकराई, एक की मौत, पांच गंभीर, इधर बैतूल में नदी के पुल से नीचे गिरी कार

बैतूल/ मंडला। मध्य प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंडला जिले में बारातियों से भरी पिकअप वाहन खड़े वाहन से टकरा गई। वहीं बैतूल में तेज रफ्तार बोलेरो माचना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। मंडला में हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज बैतूल में माचना नदी के कर्बला घाट पर बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो माचना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। वाहन में बैठे तीन युवक काफी देर फंसे रहे। कई लोगों के फोन करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। माचना पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

राहगीरों की मदद से तीनों युवकों को कार से बाहर निकलकर ऊपर लाया गया। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं अन्य दो सामान्य रूप से घायल हुए हैं। तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे। तीनों भैंसदेही से पांढुर्णा जा रहे थे।

आज ही मंडला में बारातियों से भरा पिकअप वाहन खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे में करीब एक दर्जन बराती घायल हो गए। वहीं एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। घटना बीजाडांडी थाना क्षेत्र के पौनिया गांव के पास की है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!