रोहित ने युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बैटर क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया

नई दिल्ली
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपना आखिरी मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने 24 रनों से शानदार जीत दर्ज की और इस जीत की नींव रखने का काम किया था कप्तान रोहित शर्मा ने। 1.4 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर था छह पर पर एक विकेट, विराट कोहली पांच गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो चुके थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने मानो पूरा जिम्मा खुद उठा लिया और मैदान के चारों तरफ ऑस्ट्रेलिया के हर एक गेंदबाज के खिलाफ रन बनाए। रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रन बनाए, जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा ने जिस तरह की पारी खेली, उसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। वैसे तो रोहित ने इस पारी के दौरान कई सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए, लेकिन इसमें एक रिकॉर्ड काफी खास था। टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज पचासा लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब रोहित के नाम दर्ज हो गया है। रोहित ने युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बैटर क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ दिया।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों पर पचासा ठोका था, वहीं क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2012 में सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 गेंदों में 50 रनों का आंकड़ा छुआ था। रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर पचासा ठोककर इन दोनों को पीछे छोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई बॉलिंग अटैक को देखते हुए यह काफी बड़ा रिकॉर्ड है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज पचासा का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर ही पचासा ठोक दिया था। उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दोनों सेमीफाइनल भारतीय समय के मुताबिक 27 जून को ही खेले जाने हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका वर्सेस अफगानिस्तान होगा, वहीं दूसरा सेमीफाइनल इंडिया वर्सेस इंग्लैंड। पहला सेमीफाइनल मैच सुबह 6 बजे से खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!