इंदौर जिला कोर्ट ने खारिज की अक्षय कांति बम की अग्रिम जमानत याचिका, 17 साल पुराना है मामला

इंदौर। जिला कोर्ट ने अक्षय कांति बम और उनके पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. उनके खिलाफ 17 साल पुराने मामले में कोर्ट ने 307 की धारा में प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे. इसके बाद इस पूरे मामले में अक्षय कांति बम और उनके पिता ने अग्रिम जमानत के लिए इंदौर की जिला कोर्ट में याचिका लगाई थी. अब इस मामले में अक्षय कांति बम हाई कोर्ट की इंदौर बेंच का रुख कर सकते हैं.

अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इंदौर की जिला कोर्ट ने 17 साल पुराने एक मामले में अक्षय कांति बम और उनके पिता के खिलाफ 307 जैसी गंभीर धारा में प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए थे. इसके चलते अक्षय कांति बम ने इंदौर की जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी. इस मामले में कोर्ट ने 10 मई को उपस्थित होने के आदेश भी दिए थे. जिला कोर्ट में सुनवाई हुई और सुनवाई के बाद कोर्ट ने अक्षय कांति बम और उनके पिता की याचिका को खारिज कर दिया.

नामांकन वापस लेकर चर्चा में आए अक्षय कांति

हाल ही में अक्षय कांति बम ने बीजेपी को समर्थन देते हुए इंदौर लोकसभा से नामांकन वापस ले लिया था. अक्षय कांति बम को कांग्रेस ने टिकट दिया था लेकिन उन्होंने नामांकन वापस ले लिया और बीजेपी की सदस्यता ले ली. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद भी उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फिलहाल अब इस पूरे मामले में वह हाई कोर्ट की इंदौर बेंच का रुख कर सकते हैं. वहीं अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस किस तरह का रुख करती है यह देखने लायक रहेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!