हाई कोर्ट में इंदौर में लोकसभा चुनाव को निरस्त करने की याचिका दायर

इंदौर

 इंदौर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा कराने वाले एक प्रत्याशी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव निरस्त करने की मांग की है। प्रत्याशी का कहना है कि मैंने नामांकन फार्म वापस नहीं लिया था। मैंने किसी को नामांकन फार्म वापस लेने के लिए अधिकृत नहीं किया था।

याचिका में क्‍या कहा

हाई कोर्ट में यह याचिका निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन फार्म जमा करने वाले धर्मेंद्र सिंह झाला ने दायर की है। इसमें कहा है कि झाला ने नामांकन जमा किया था, लेकिन उनका नामांकन वापस हो गया था। झाला की ओर से एडवोकेट कपिल शुक्ला ने बताया कि झाला का नामांकन उन्होंने वापस नहीं लिया था। उनका नाम नाम वापस लेने वालों की सूची में आया तो उन्हें इसकी जानकारी लगी। जब झाला ने रिटर्निंग अधिकारी से इस बारे में जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनके प्रस्तावक के जरिए नाम वापस लिया गया है। जबकि झाला ने किसी को भी नाम वापसी के लिए अधिकृत नहीं किया था। उनका नामांकन फर्जी हस्ताक्षर के जरिए वापस लिया गया।

बताया संवैधानिक अधिकारों का हनन

झाला ने उनका नामांकन वापस लेने के वक्त बनाए गए वीडियो की जानकारी भी मांगी लेकिन फुटेज नहीं दिए गए। याचिका में कहा है कि नामांकन गलत तरीके से वापस कर उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया गया है। यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। चुनाव निरस्त किया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!