इंदौर नगर निगम घोटाले के आरोपियों की संपत्ति का ब्यौरा जुटा रही पुलिस, कुर्की की तैयारी

इंदौर। इंदौर नगर निगम में घोटाले की जांच जारी है. ये घोटाला 100 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच चुका है. पुलिस ने अभी तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. अब पुलिस आरोपियों की संपत्तियों की भी जानकारी जुटा रही है. आने वाले दिनों में इन संपत्ति की कुर्क करने की तैयारी की जा रही है. इस मामले में अभी और लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

ठेकेदारों व अफसरों ने फर्जी बिलों के सहारे किया घोटाला

गौरतलब है कि फर्जी बिलों के सहारे इंदौर नगर निगम में घोटाला किया गया. पुलिस ने तीन प्रकरण दर्ज किए हैं. ठेकेदार और अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है. कुछ अधिकारी और ठेकेदार अभी भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी. इंदौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को इस मामले की जानकारी दे दी है.

जांच के लिए गठित होगी स्पेशल टीम

संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस पूरे मामले की जांच अब एक स्पेशल टीम द्वारा की जाएगी. उसके बाद इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में कई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात भी पुलिस द्वारा की जा रही है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है “पहला काम आरोपियों की संपत्ति की जानकारी जुटाना है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!