घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म: जान से मारने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी गिरफ्तार   

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैवानियत का मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले अधेड़ ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। नाबालिग परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

दरअसल ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आने वाले श्री राम सिटी ग्राम डांग गुठीना में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय अधेड़ मंतोष सिंह यादव ने किशोरी को अकेला देख घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। 

घटना के बाद नाबालिग घर में डरी हुई रहने लगी, जब परिजनों ने बातचीत की तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मंतोष अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मंतोष यादव के खिलाफ दुष्कर्म पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!