संभल हिंसा को लेकर संत समिति का बड़ा आरोप, कहा- देश को दंगे में झोंकने में सपा विधायक और सांसद लिप्त

उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा की वजह से माहौल गर्म है। इस बीच अखिल भारतीय संत समिति ने बड़ा आरोप लगाया है। समिति की ओर से कहा गया कि कोर्ट के निर्णय के खिलाफ मुस्लिमों ने जंग ए ऐलान कर दिया था। उन्होंने कोर्ट को चुनौती दी थी कि मुस्लिमों के खिलाफ फैसला देंगे तो स्वीकार नहीं करेंगे। सर्वे को रोकना वरशिप एक्ट कानून का उल्लंघन है।

संत समिति ने यह भी आरोप लगाया कि सपा के स्थानीय विधायक, सांसद देश को दंगे में झोंकने में लिप्त हैं। संभल में अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की हत्या करने की साजिश रची जा रही थी जिसे पुलिस और प्रदेश सरकार ने विफल कर दिया। 

बता दें कि कोर्ट के आदेश पर रविवार को संभल जिले में स्थित शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भारी बवाल हो गया था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और हिंसा फैल गई। जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं एसपी समेत करीब 2 दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल में हुई हिंसा को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पत्थरबाजों और उपद्रवियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं हिंसा के आरोपियों पर रासुका भी लगाया जाएगा। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!