MP Fire News: दुकान में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला सामान

ग्वालियर। ऊपर से आ रही सूरज की तपन और नीचे आग की लपट से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गर्मी का मौसम आते ही आग लगने के मामले भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जनरल स्टोर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना मुरार थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी तिकोनिया इलाके की है। जहां ज्योति किराना एवं जनरल स्टोर में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी भीषण थी कि इसमें दुकान मे रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक बंटी शिवहरे ने बताया कि सुबह करीब 10:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और पल भर में आग बढ़ गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पहुंची और आग पर काबू पाया गया। घटना में एक बड़ा हादसा होने से भी टल गया, क्योंकि पास में सिलेंडर रेफरिंग की भी दुकान थी। जिसमें कई सिलेंडर रखें हुए थे जो की आग की चपेट में आने से बच गए।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!