कल से इंदौर में कथा, दिव्य दरबार में अर्जी सुनेंगे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

इंदौर: मां अहिल्या की नगरी इंदौर में भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 28 अप्रैल रविवार से हो रहा है। बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से मां कनकेश्वरी गरबा परिसर आईटीआई रोड पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय आयोजन में भक्ति की धारा बहेगी। स्वर्गीय राम रतन चौधरी एवं भगवती देवी चौधरी की पावन स्मृति में यह आयोजन हो रहा है। कथा के पहले दिन कलश यात्रा में निकलेगी और शाम को प्रसिद्ध

भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या भी होगी।
मुख्य यजमान अक्षत रामचंद्र चौधरी (खातीपुरा) ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् कथा की शुरुआत 28 अप्रैल, रविवार को सुबह दस बजे कलश यात्रा के साथ होगी, यह कलश यात्रा कनकेश्वरी माता मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। कथा शाम चार बजे से होगी। कथा बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से 28 अप्रैल से 4 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी। कथा के लिए एक लाख वार्गफीट में तीन पंडालों को बनाया जा रहा है, जिसमें हजारों भक्तों के बैठने के लिए समुचित बैठक व्यवस्था रहेगी, राजस्थान के मुख्य खाटू श्याम मंदिर की प्रतिकृति मंच पर बनाई जा रही है जिसमें खाटू श्याम बाबा का दरबार भी बनाया जा रहा है, कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान का मनोहारी श्रृंगार होगा और महाआरती की जाएगी। कथा के साथ-साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा के पहले दिन 28 अप्रैल को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजन संध्या रात 8:00 बजे से रहेगी, उसके बाद 29 अप्रैल को गीताबेन रबारी की भजन संध्या होगी।

दो मई को लगेगा दिव्य दरबार
दो मई को दिव्य दरबार भी लगेगा जिसमें दुःखी पीड़ित लोगों की अर्जी भी लगेगी। भक्ति में भक्त रमेंगे, कथा में प्रतिदिन हजारों भक्त जुटकर कथा का रसपान करेंगे। पंडित शास्त्री कथा में विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। सात दिनों तक जमकर भक्ति की धारा बहेगी। कथा के लिए भव्य पंडाल बनाए गए हैं जिसमें भक्त बैठकर कथा सुनेंगे, इस आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरणों में है कई दिनों से पंडाल तैयार किया जा रहा है। मां कनकेश्वरी गरबा परिसर, आई टी आई रोड पर आयोजित होने जा रही है इस कथा में इंदौर सहित पूरे प्रदेश भर के भक्त जुटेंगे। शुक्रवार को विधायक रमेश मेंदोला ने कथा स्थल की तैयारी का जायजा लिया। पूरा आयोजन की व्यवस्था संभालने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है कथा में साधु संत भी सम्मिलित होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!