इंदौर में 23 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए, तीन के निरस्त

इंदौर
इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने के साथ ही सभी की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन फार्म की जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा निरस्त किए गए। यह फॉर्म भारतीय निर्वाचन आयोग के मापदंड अनुसार नहीं पाए गए। शनिवार से सोमवार तक तीन दिन प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद रहे वाले प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

इंदौर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए 26 प्रत्याशियो ने नामांकन फार्म जमा किए थे। शुक्रवार को नामांकन फार्म की जांच कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह द्वारा की गई। इसमें तीन उम्मीदवारों के सुनील तिवारी (निर्दलीय), रविंद्र लोखंडे (निर्दलीय) तथा मोती सिंह (इंडियन नेशनल कांग्रेस) के नामांकन अविधिमान्य पाये गये। अब 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

शनिवार से नामांकन फार्म वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद मौजूद रहने वाले नामांकन फार्म को चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा। इंदौर जिले में 13 मई को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

नेहरू स्टेडिय में ईवीएम शिफ्ट

लोकसभा चुनाव के लिए नेहरू स्टेडियम में विधानसभा अनुसार स्ट्रांग रूम बनाये गए है। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित गंजी कंपाउंड के स्ट्रांग रूम से ईवीएम नेहरू स्टेडियम के स्ट्रांग रूम में पहुंच चुकी है। सीसीटीवी कैमरों से इसकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वहीं पुलिस का पहरा भी है। मतदान के बाद ईवीएम मतगणना तक यही रखी रहेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!