CM केजरीवाल HC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, केजरीवाल की याचिका को खारिज

नई दिल्ली: अरविंद केजरावाल गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सीएम केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया।

गिरफ्तारी कानून का उल्लंघन नहीं- HC
हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि कोर्ट का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन नहीं थी। रिमांड को अवैध नहीं ठहराया जा सकता। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी के अलावा बाद की रिमांड को हाई कोर्ट में चुनौती दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ईडी द्वारा इकट्ठा की गई सामग्री से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची थी। केजरीवाल अपराध की आय के उपयोग और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल थे। ईडी के मामले से यह भी पता चलता है कि वह निजी तौर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक के तौर पर भी शामिल थे।

गोवा चुनाव पर HC ने क्या कहा?
इसके अलावा हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हमारे सामने रखी गई फाइलों और सामग्री से पता चलता है कि ईडी ने कानून के आदेश का पालन किया था। ट्रायल कोर्ट का आदेश दो लाइन का आदेश नहीं है। ईडी के पास मौजूद बयान हवाला डीलरों के साथ-साथ गोवा चुनाव में आप उम्मीदवार के भी हैं।

सुप्रीम कोर्ट जाएंगे केजरीवाल
अब हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उधर हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि एक्साइज पॉलिसी मामले में अब तक जो कुछ भी हुआ है, उससे कहा जा सकता है कि पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। ईडी या सीबीआई एक भी अवैध रुपया बरामद नहीं कर सकी। बता दें कि अरविंद केजरीवाल अभी 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ईडी ने 21 मार्च को दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी ईडी के कई समन को नजरअंदाज करने के बाद हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!