कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक: अक्षय कांति ने चुनाव को लेकर भरा जोश, बूथ स्तर पर जुटने की कही बात

देपालपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है। इसी बीच इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने मोती सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जुटने की बात भी कही।

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल अब कांग्रेस की कमान संभाल रहे हैं। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मैदान में नजर आ रही है। उसी के चलते इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम भील बडोली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोती सिंह पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ताओं के बीच बैठक में पहुंचकर चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इस दौरान मोती सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को दृढ़ संकल्पित होकर मेहनत और लगन से जुटने की बात कही। उन्होंने कहा कि, हर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर काम करना है। वहीं कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने कहा कि हमें हर जन हर व्यक्ति तक पहुंचना है और भाजपा को हराना है। उन्होंने कहा कि जनता हम पर भरोसा जताएगी और हम जनता के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।अक्षय कांति बम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, सांसद जी ने तो रलायता गांव को गोद लिया था, लेकिन इतना गोद ले लिया की गोद से नीचे ही नहीं उतारा। बतादें कि, 6 अप्रैल को लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की देपालपुर नगर में सभा भी होना थी, लेकिन वह किसी कारणवश टल गई। जिसके बाद भील बडोली गांव में कार्यकर्ताओं की इस बैठक का आयोजन किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!