पहली बार पीलीभीत पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का यूं हुआ स्वागत, ‘नाराज’ नेताओं ने भी भरी हुंकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे. 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया. भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है. हम सभी उनके ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं.

इस दौरान उन नेताओं ने भी हुंकार भरी जो चुनावी समर में नाराज बताए जा रहे थे या अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे. इसमें सबसे पहला नाम है बीएल वर्मा का. जब चुनाव की घड़ी नजदीक आई और प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ था उससे पहले ही वर्मा के बारे में दावा किया जा रहा था कि वह पीलीभीत सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. हालांकि उन्हें जब टिकट नहीं मिला तब दावा किया जाने लगा कि वह निर्दलीय चुनाव नहीं लडे़ंगे.

जितिन प्रसाद हैं बीजेपी कैंडिडेट
हालांकि बीजेपी ने उन्हें मनाया और मंगलवार को वह पीएम के मंच पर भी नजर आए. बीएल वर्मा ने जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने प्रधानमंंत्री के अबकी बार 400 पार नारे का समर्थन किया.

दूसरा नाम है संतोष गंगवार का. बरेली सांसद संतोष गंगवार भी पीएम के मंच पर नजर आए. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत भी की जिसकी तस्वीर अब वायरल है. संतोष के बारे में भी दावा किया जा रहा था कि वह छत्रपाल गंगवार को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं. हालांकि गंगवार ने मंच से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील की लेकिन उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया. बता दें बीजेपी ने पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को चुना है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!