मोहन यादव ने ग्वालियर में किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, गांधी परिवार के सरनेम पर उठाए सवाल

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ग्वालियर चंबल अंचल के एक दिवसीय दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने मुरैना और ग्वालियर में चुनावी सभाएं की. यहां ग्वालियर के बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार का आगाज किया.

कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

ग्वालियर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने सोमवार को ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र में एक दो नहीं बल्कि चार कार्यक्रमों में जनता को संबोधित किया. सीएम ने सभी सभाओं में लोगों को याद दिलाया कि ये चुनाव ग्वालियर लोकसभा से भारत सिंह नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं. वहीं, बड़गांव में बीजेपी समर्थकों ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया.

सीएम ने की 10 फीट की मूंछों की तारीफ

सीएम यादव की पहली सभा कुलैथ में आयोजित हुई. इस चुनावी सभा में उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की. साथ ही कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण ही प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है. इस दौरान मंच पर सीएम के सामने बलराम नाम के एक शख्स ने अपनी 10 फीट की मूंछों का प्रदर्शन किया. सीएम ने उसकी मूंछों की भी तारीफ की.

गांधी परिवार के सरनेम पर उठाए सवाल

वहीं, दूसरी सभा सीएम की बड़ागांव में आयोजित हुई. जहां सीएम मोहन यादव ने गांधी परिवार पर निशाना साधा. सीएम ने कहा कि,”कांग्रेस में सिर्फ़ गांधी परिवार, वह भी महात्मा गांधी का असली परिवार है ही नहीं. कहां है परिवार, यदि बहन-बेटी की शादी हो जाये तब तो सरनेम बदल जाता है. अब ये वोट के लालच में भले ही प्रियंका गांधी शादी होके चली जायें वाड्रा के साथ, लेकिन अगले अपने आपको गांधी बताने में लगे हैं जबकि कौन से गांधी हैं. कहां से संबंध आ गया. केवल वोट के वास्ते, इतना लालच आ गया, इतने वोट के भूखे हैं, इतने कुर्सी के भूखे हैं. लेकिन, सबको जवाब देने के लिए नर बहादुर नरेंद्र मोदी जिंदा हैं”.

बीजेपी में शामिल हुए बसपा जिला अध्यक्ष

सीएम ने इस सभा के दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे सुरेश बघेल को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई. बघेल ने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के खिलाफ ही चुनाव लड़ा था और दोनों हार गए थे, लेकिन उन्होंने सीएम के समक्ष ग्वालियर में बीजेपी का दामन थाम लिया.

चुनाव जीतने का दिखाया भरोसा

वहीं, सीएम ने मीडिया से कहा कि “वे ग्वालियर के भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा के प्रचार के लिए आये थे. ग्वालियर की धरती स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली रही है. जनता के साथ हमारा जुड़ाव सदैव है. वे देख रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा ग्वालियर मोदीमय हो चुका है. निश्चित रूप से भारी बहुमत से ये सीट भाजपा जीतेगी.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!