भाजपा आज मनाएगी अपना 45वां स्‍थापना दिवस, सीएम साय दो जिलों में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का आज यानी 6 अप्रैल को स्‍थापना दिवस है. बीजेपी अपना 45वां स्‍थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाने की तैयारी में है. इसके लिए देशभर में विशेष तैयारियां की गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा. हर बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना जाएगा. देशभर के 10 लाख से अधिक बूथ पर कार्यक्रम होगा. चुनाव के मद्देनहर “फिर एक बार मोदी सरकार“ के नारे लगेंगे. भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के तहत लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी.

सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कवर्धा और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय 12.05 बजे रायपुर एयरपोर्ट से कवर्धा के लिए रवाना होंगे. कवर्धा में आमसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद 2.50 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे. सीएम साय जशपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. वहीं बगिया के निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का छत्तीसगढ़ दौरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आयेंगे. मोहन यादव 12:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 12:40 बजे हेलीपैड से कवर्धा जिले के लिए रवाना होंगे. 12:45 बजे सीएम यादव कवर्धा पहुंचेंगे. यहां सरदार पटेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद 03:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट से नागपुर के लिये रवाना होंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!