सुरेश पचौरी समेत अन्य नेताओं के BJP में जाने पर युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न, कहा- खटमल की तरह पार्टी का खून चूस रहे थे

जबलपुर। कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी समेत तमाम कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में जाने पर आज जबलपुर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस बिजली निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस के लोग नहीं बल्कि कांग्रेस पर बोझ थे। सौरभ ने कहा कि यह कांग्रेस के नेता नहीं बल्कि कांग्रेस के कंप्यूटर के वायरस थे जो बीजेपी में चले गए।

बीजेपी में जाने वाले नेता कांग्रेस कार्यकर्ता पर थे बोझ

सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस के वह बोझ थे जिनके चलते कांग्रेस के दूसरे नेता या कार्यकर्ता ना तो फैसला ले पाते थे, ना काम कर पाते थे, ना खुलकर सो पाते थे। आज इन जैसों के जाने से कांग्रेस का कार्यकर्ता स्वतंत्र महसूस कर रहा है अब आने वाले दिनों में खुलकर काम कर सकेंगे।

कांग्रेस को कुछ नहीं दिया, पार्टी ने इनको सब कुछ दिया

उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग कांग्रेस के नाम पर बीजेपी के काम करने वाले लोग थे। इन लोगों ने पार्टी को कुछ नहीं दिया बल्कि कांग्रेस पार्टी ने इनको सब कुछ दिया। ये नेता सिर्फ अपने स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए भाजपा में गए हैं, जबकि कांग्रेस ने उन्हें अच्छे पदों पर विराजित किया था और उनकी योग्यता से ज्यादा पार्टी पर इन्हें सम्मान मिला क्योंकि यह पार्टी पर रहकर खटमल और जौ की तरह पार्टी का खून चूस रहे थे। इसलिए उनका पार्टी से जाना ही बेहतर है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!