अचानक पूर्व मंत्री जयभान पवैया के घर पहुंचे CM मोहन, टिकट वितरण को लेकर क्या नाराज हैं BJP नेता ?

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। टिकट वितरण के बाद सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्र में अपनी जीत तय करने के लिए भिड़ गए हैं। वहीं बीजेपी बची हुई पांच सीटों पर सियासी समीकरण बैठाने में लगी है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अचानक बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री जयभान पवैया से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पहुंच गए। उनकी इस मुलाकात को टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के नजरिए से भी देखा जा रहा है। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई है। वहीं मुख्यमंत्री ने रविवार को 9 घंटों से भी ज्यादा वक्त ग्वालियर को दिया। ग्वालियर को कई करोड़ों की सौगात भी मिली है जिस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ख़ुशी जाहिर की है।

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद से ही लगभग सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले पूर्व मंत्री और भाजपा नेता जयभान पवैया से मिलने उनके आवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा स्पीकर नरेंद्र तोमर भी मौजूद थे। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्वालियर में कई कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे थे। लेकिन किसी भी कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयभान पवैया नजर नहीं आए। समझा जाता है कि वह अपना ग्वालियर या चंबल से लोकसभा टिकट चाहते थे। ग्वालियर से नरेंद्र तोमर के करीबी भारत सिंह कुशवाह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं मुरैना में भी उनके ही करीबी शिवमंगल तोमर को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इससे समझा जा सकता है कि पूर्व मंत्री पवैया इन दिनों अपने नेतृत्व से कुछ नाराज चल रहे हैं। लेकिन जब उनसे इस नाराजगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी सफाई से टिकट संबंधी सवाल को काल्पनिक बता दिया। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव ने भाजपा नेता पवैया से अपने पूर्व संबंधों का हवाला देते हुए उन्हें अपना वरिष्ठ नेता बताया है। उन्होंने कहा है कि हम दोनों ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रोडक्ट हैं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर में रविवार को कई सौगातें मिली हैं। उनकी कोशिश है कि ग्वालियर को ऐसे ही विकास के नए आयाम मिलते जाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!