PM Modi के शांति प्रयासों पर पानी फेर रहे जेलेंस्की, भड़क गए ट्रंप, कहा- सीधे पुतिन के सामने बिठा दूंगा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदोमीर जेलेंस्की लगातार ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो पीएम मोदी की मेहनत पर पानी फेर दे रही है। पिछले कुछ महीनों में पीएम मोदी तीन बार जेलेंस्की से मिल चुके हैं। मगर हर बार जेलेंस्की ने भारत को धोखा दिया है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। अमेरिका में हो रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में जेलेंस्की पीएम मोदी से मिले। जंग खत्म करने के लिए पीएम मोदी के साथ हां में हां मिलाते रहे। लेकिन पीएम मोदी के साथ मीटिंग खत्म होते ही एक ऐसी जगह पर पहुंच गए जो सभी को हैरान कर देगी। वैसे जेलेंस्की की तस्वीर देख अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भड़क उठे हैं। दरअसल, शांति की बातें करने वाले जेलेंस्की रूस पर हमला करने के लिए बम और बारूद के गोलों पर ऑटोग्राफ देते नजर आएं।

वोलोदिमीर जेलेंस्की पेंसिल्वेनिया में गोला-बारूद की उस फैक्टरी का दौरा किया जो रूसी बलों के साथ उनके देश की लड़ाई के लिए आवश्यक हथियारों में से एक का उत्पादन कर रही है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के तीसरे साल में प्रवेश करने के साथ ही जेलेंस्की अब अमेरिका पर रूस के अंदरुनी इलाकों में वार करने में सक्षम लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर जोर डाल रहे हैं। पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जॉश शापियो ने कुछ गोले बारूदों पर ऑटोग्राफ कर दिए। रूस पर दागने के लिए यूक्रेन को दे दिए। ये भारत के शांति प्रयासों पर मिट्टी फेरने वाली हरकत है। लेकिन इस हरकत ने डोनाल्ड ट्रंप को भी गुस्सा में ला दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप जेलेंस्की को शातिर व्यक्ति बोलते हैं। ट्रंप का कहना है कि धरती पर वो एकलौते सेल्समैन हैं जो जब भी अमेरिका आते हैं हर बार 60 बिलियन डॉलर लेकर चले जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की चाहते हैं कि मैं कभी भी राष्ट्रपति न बन पाऊं। वो कमला हैरिस को ही राष्ट्रपति देखना चाहते हैं। कमला हैरिस यूक्रेन को पैसा और हथियार दोनों दे रही हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर मैं राष्ट्रपति बन गया तो जेलेंस्की को बुलाऊंगा और सीधे पुतिन के सामने बैठा दूंगा। मैं जेलेंस्की से बोलूंगा कि जंग खत्म करो। जेलेंस्की मुझे कट्टर बताते हैं। लेकिन कट्टर व्यक्ति ही जंग रुकवा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!