‘सिध्दारमैया घोषित भ्रष्टाचारी’ मंत्री कैलाश ने कर्नाटक के सीएम-डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा, कश्मीर मुद्दे को लेकर कही ये बड़ी बात

 इंदौर। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को भ्रष्टाचारी बताया है। साथ ही उन्होंने इस्तीफे की मांग की है। इसके अलावा मंत्री कैलाश ने कश्मीर के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।बुधवार को इंदौर में मीडिया से चर्चार करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने सिद्धारमैया को लेकर आए कोर्ट के निर्णय पर कहा कि वे घोषित भ्रष्टाचारी हैं। जितना भ्रष्टाचार सिद्धारमैया ने किया उतना किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। अब तो कोर्ट ने भी उन्हें भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री का सर्टिफिकेट दे दिया है। इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

कश्मीर के मुद्दे को लेकर कही ये बात

वहीं कश्मीर के मुद्दे को लेकर मंत्री कैलाश ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो रहा है। जनता को अब विचार करना चाहिए कि देश में धारा 370 की आवश्यकता है या नहीं। जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर में धारा 370 लगाई थी, तब बाबा अंबेडकर ने कहा था कि यह संविधान के साथ छेड़छाड़ है और कांग्रेस ने धारा 370 लगाकर दलितों का आरक्षण समाप्त कर दिया है। हमने धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर के दलित भाइयों को आरक्षण दिया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हम पर आरोप लगाती है कि हम संविधान खत्म कर रहे हैं, जबकि संविधान खत्म करने का काम कांग्रेस ने किया है, और हम पर आरोप लगाते हैं। जम्मू कश्मीर के भाइयों को आरक्षण देने का काम हमने किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस का चेहरा उजागर हो गया है कि उन्होंने कश्मीर में उस नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी से समझौता किया, जिसने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 लगाने की बात कही है। क्या कांग्रेस का हाथ आतंकवादियों के साथ है इसका जवाब देश की जनता को देना होगा। मंत्री कैलाश ने कहा कि जम्मू कश्मीर में वोटिंग हो रही है और यकीन है कि वहां बीजेपी की सरकार बनेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!