सराफा चौपाटी पर राजनीति: जांच कमेटी ने रिपोर्ट में चौपाटी को बताया बारूद के ढेर पर, कांग्रेस ने संभाला मोर्चा 

इंदौर। पिछले दिनों हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे के बाद इंदौर की सराफा चौपाटी को लेकर इंदौर नगर निगम ने अपनी चिंता जाहिर की थी। जिसको लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जांच कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी में MIC मेंबर्स और भाजपा पार्षद शामिल थे। कमेटी ने सराफा चौपाटी का दौरा कर कर जांच रिपोर्ट बनाकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि पूरा सराफा बाजार भीड़ से भरा हुआ रहता है और यहां पर व्यापारी गैस की टंकियों का इस्तेमाल बड़ी संख्या में करते हैं। जिससे बड़ी घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। इसके साथ ही इन सकरी गलियों में भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे बड़े हादसे को रोकने के लिए यहां से चौपाटी को शिफ्ट किया जाना ही उचित है। दूसरी ओर जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष ने सराफा चौपाटी का दौरा किया और इस चौपाटी को इंदौर की पुरानी परंपरा बताते हुए कहा कि चौपाटी शिफ्ट करने का हम विरोध करते हैं। हम व्यापारियों के साथ है। इसी के साथ सराफा चौपाटी व्यापारियों ने भी इसे इंदौर की पुरानी परंपरा बताते हुए कहा है  कि सराफा चौपाटी कहीं और शिफ्ट होगी तो यह परंपरा समाप्त होती जाएगी। दूसरी तरफ इंदौर के सोना चांदी सराफा व्यापारियों का सराफा चौपाटी हटाने का जांच कमेटी को समर्थन है। अब देखना होगा आगे इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सराफा चौपाटी को लेकर क्या निर्णय लेते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!