एमपी में आज से बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और ओले गिरने का अनुमान

मध्य प्रदेश के मौसम में हुए बदलाव का असर अगले दो दिन भी देखा जाएगा. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि एक और दो मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश और ओले गिरने का अनुमान है. इधर मौसम विभाग के अनुसार आज भी आधा दर्जन जिलों में बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस इरान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक्टिव हो चुका है. इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा. 

MP में एक मार्च को इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात से मौसम बदलेगा और अगले दो दिन तक पूरे प्रदेश में बारिश होने के साथ ही ओले भी गिर सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च को अलीराजपुर (Alirajpur), झाबुआ (Jhabua), धार (Dhar), खरगोन (Khargone), बुरहानपुर (Burhanpur), खंडवा (Khandwa), देवास (Dewas), हरदा (Harda), बैतूल, नर्मदापुरम (Narmadapuram), रायसेन (Raisen), भोपाल (Bhopal), विदिशा (Vidisha), सागर (Sagar), दमोह (Damoh), गुना (Guna), अशोकनगर (Ashoknagar), टीकमगढ़ (Tikamgarh), शिवपुरी (Shivpuri), श्योपुरकलां, मुरैना (Morena), ग्वालियर (Gwalior), भिंड (Bhind), दतिया (Datia), निवाड़ी, छतरपुर सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है, जबकि कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं.

प्रदेश के पांच बड़े शहरों का तापमान
इसी तरह दो मार्च को प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा में ओले गिर सकते हैं. प्रदेश के पांच बड़े शहरों के तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में अधिकतम पारा 27.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम 12.8, इंदौर में अधिकतम पारा 30.8, न्यूनतम 15.6, ग्वालियर में अधिकतम पारा 27.3, न्यूनतम 11.2, जबलपुर में अधिकतम पारा 26.6, न्यूनतम 15.2 और उज्जैन में अधिकतम पारा 30.5 डिग्री और न्यूनतम 14.0 डिग्री दर्ज किया गया.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!