इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेेत्र में कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी एक पत्रकार और उसके परिवार को धमकाने के लिए बंदूक लेकर घुस गया। उसने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया हैै। फिलहाल पार्षद फरार है।
बड़वाली चौकी क्षेत्र मेें रहने वाले पत्रकार जावेद खान ने एक वाट्सअप ग्रुप पर कांग्रेस के पूर्व पार्षद कादरी के खिलाफ मकान के विवाद संबंधी एक मैसेज वायरल किया था।
जब वह मैसेज कादरी ने देखा तो अपने साथियों के साथ जावेद के घर पहुंचा। इस दौरान उसके हाथ में बंदूक थी। उसने दरवाजा लात मारकर खोला अौर कमरे में बैठे जावेद की लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
जावेद को बचाने के लिए परिवार की महिलाएं आई तो कादरी ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद जावेद ने सदरबाजार पुलिस थाने मेें जाकर पूर्व पार्षद के खिलाफ शिकायत की। जावेद ने सबूत के तौर पर पार्षद के बंदूक लेकर आने वाले फुटेज भी दिए है। पुलिस ने पूर्व पार्षद कादरी के अलावा उसके साथी जुबैर, अनीस कुरैशी और असलम के खिलाफ मारपीट की धाराअेां में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने कादरी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर भी छापे मारे, लेकिन वह घर नहीं मिला। फरियादी जावेद ने बताया कि पूर्व पार्षद कादरी के खिलाफ कई थानों में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। वह क्षेत्र में पहले भी कई लोगों को धमका चुका है। जावेद ने आरोप लगाया कि कादरी ने परिवार की महिलाअेां के साथ भी मारपीट की।









