डिजिटल चैनल निर्माण के प्रस्‍ताव तैयार करने के विधानसभा अध्‍यक्ष ने दिये निर्देश

 राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा डिजिटल चैनल के लिए शुक्रवार को विधानसभा में एक बैठक बुलाई। बैठक में राजस्थान विधानसभा के डिजिटल चैनल निर्माण के प्रस्‍ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

अध्‍यक्ष ने बैठक में विधानसभा डिजिटल चैनल के लिए आवश्यक ढांचागत व्यवस्था, उपकरण, वैधानिक प्रक्रिया, सुरक्षात्मक माप दण्ड, तकनीकी व संपादकीय टीम और आवश्यक वित्तीय व्यवस्थाओं के प्रस्‍ताव तैयार किये जाने के लिए अधिकारियों और प्रसारण विशेषज्ञों से चर्चा की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निर्देश दिये कि सभी वैधानिक एवं वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चैनल प्रारम्भ करने के प्रस्‍ताव तैयार किये जाये। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर चैनल की 12 से 14 घंटे तक प्रसारण की व्यवस्था को सुनिश्चित किये जाने के प्रस्‍तावों को अगली बैठक में प्रस्‍तुत किया जाये। लोकसभा टीवी, राज्यसभा टीवी के साथ निजी टीवी और डिजिटल चैनल की ढांचागत, वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था का अध्ययन किए जाने के लिए भी निर्देश दिए।

राजस्थान विधानसभा देश की पहली विधानसभा होगी जिसका डिजिटल चैनल होगा। इस चैनल पर विधानसभा के सदन की कार्यवाही के सजीव प्रसारण के साथ-साथ राजस्थान विधानसभा और राज्य सरकार की गतिविधियों और योजनाओं का प्रसारण भी होगा।

इसी के साथ ही राजस्थान विधानसभा की गतिविधियों से परिचित कराने के लिए राज्य के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी कार्यक्रम प्रसारित किये जायेंगे। राज्‍य के राजनीतिक व ऐतिहासिक ज्ञान और संविधान से संबंधित कार्यक्रमों का प्रसारण भी इस डिजिटल चैनल पर किया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!