राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन आज, जल्द करें अप्लाई, इस दिन होंगे एग्जाम

इंदौर। एमपी पीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रविवार रात 12 बजे बंद हो जाएंगे। 19 जनवरी से यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। त्रुटि सुधार 22 जनवरी से 20 फरवरी तक किया जा सकेगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 अप्रैल को जारी होंगे। 28 अप्रैल को यह परीक्षा होगी। इस परीभा में शामिल होने के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

पहले 60 फिर 110 पद अब और बढ़ेंगे

जब विज्ञापन जारी हुआ तब 60 पद थे। अब 110 पद हैं। आगे और पद बढ़ेंगे। 55 जिलों में यह प्रारंभिक परीक्षा होगी। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम और सतना जैसे पुराने जिलों के साथ ही मैहर, पांढुर्णा, मऊगंज में भी सेंटर बनाएं जाएंगे।

ये है प्रमुख पद

इस बार 15 डिप्टी कलेक्टर, 22 पद डीएसपी, 7 पद अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त और 10 पद वाणिज्यिक कर निरीक्षक के हैं। बाकी अन्य पद हैं।

इधर, 3 मार्च को होगी सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा

पीएससी ने सहायक प्राध्यापक भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। 3 मार्च को यह एग्जाम होगी। परीक्षा 8 विषयों के लिए दो शिफ्ट में होना है। बॉटनी, कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी, इतिहास, होम साइंस, गणित और संस्कृत की परीक्षा होनी है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा 2 जून को प्रस्तावित है। जबकि तीसरे चरण की नवंबर में होना है। राज्य शासन ने सहायक प्राध्यापक के 1669 पदों के लिए तीन चरणों में परीक्षा की घोषणा की थी।

इनकी आगे बढ़ी तारीख

इसके साथ ही लाइब्रेरियन व खेल अधिकारी के पदों की भी परीक्षा आगे बढ़ गई है। एडमिट कार्ड 25 तक आएंगे। पीएससी ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, शहडोल, मुरैना और रीवा में केंद्र बनाए हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से ओएमआर शीट आधारित है। 25 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!