7 महीने बाद भोपाल-इंदौर की जनता कर सकेगी मेट्रो का सफर, रूट का विस्तार भी होगा

भोपाल: राजधानी भोपाल समेत इंदौर को सात महीने बाद मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है। इतना ही नहीं मेट्रो के रूट विस्तार के लिए कवायद भी शुरू की जाएगी। सोमवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रालय में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा की। अफसरों ने मंत्री विजयवर्गीय को बताया कि आम जनता के लिए आगामी सितंबर में मेट्रो पटरी पर दौड़ाई जाएगी।

मंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि इंदौर और भोपाल महानगरों में आबादी का घनत्व कम हो। इसे ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवा विस्तार की योजना तैयार की जाए। अफसरों ने बताया कि भोपाल में 27.87 किलोमीटर लम्बाई की मेट्रो पर करीब 7 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इंदौर मेट्रो का कॉरिडोर 31.55 किलोमीटर का तैयार किया जा रहा है। इस पर 7501 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अमृत मिशन को लेकर भी मंत्री ने दिए निर्देश
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि अमृत मिशन 1.0 में जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन, पार्क और स्ट्रॉम वाटर के तहत हुए विकास कार्यों का लाभ हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए मैदानी अमले से सर्वे भी कराया जाए। साथ ही सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!