इंदौर में गिद्धों की गिनती हुई शुरू, दो साल पहले इंदौर के आसपास थे 117 गिद्ध

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों मेें वन विभाग ने शुक्रवार से गिद्धों की गिनती शुरू की। इसके लिए 18 टीमें बनाई गई है, जो सुबह छह बजे अलग-अलग स्थानों पर रवाना हो गई।

देवगुराडि़या, खंडवा रोड, कंपेल,पेडमी, तिन्छा, चिखली, पातालपानी सहित आसपास के क्षेत्रों में मिले गिद्धों के फोटो खींच कर उनकी गूगल लोकेशन वन विभाग के एप पर अपलोड की गई। इस बार वन विभाग ने एक एनजीअेा की मदद भी ली हैै।गणना की पूर्वाभ्यास गुरुवार को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर किया गया। यह गणना दो दिन चलेगी और टीमें सुबह छह से आठ बजे तक गिद्धों की गिनती करेगी।

अवयस्क गिद्ध ज्यादा

तीन साल पहले की गई गणना में इंदौर और आसपास गिद्धों की संख्या 117 थी। देवगुराडिया क्षेत्र में तब सबसे ज्यादा गिद्ध मिले थे। इस क्षेत्र में उनके घोसले भी मिले। उसके बाद पेडमी मेें भी काफी गिद्ध मिले है। इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में अवयस्क गिद्धों की संख्या 71 और वयस्क गिद्धों की संख्या 46 मिली थी।

खंडवा में गिद्धों की तस्करी मामला आया था सामने

गिनती करने गई टीमों को देवगुराडि़या क्षेत्र में काफी गिद्ध मिले। यह गणना विलुप्त हो रहे गिद्धों की प्रजाति को बचाने के लिए हो रही है। तीन साल पहले खंडवा में गिद्धों की तस्करी का मामला भी उजागर हुआ था। तब इसके तार मालेगांव महाराष्ट्र से अरब देशों तक मिले थे।

प्रदेश मेें सात साल पहले गिद्धों की गणना शुरू हुई है। गिद्धों की गिनती कर तैयार की गई रिपोर्ट वन विभाग के मुख्यालय भेजी जाएगी। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों मेें देशी गिद्ध, सफेद पीठ वाले, किंग गिद्ध, सफेद और काले गिद्ध, यूरोपियन ग्रिफन, हिमालयन ग्रिफन प्रजाति के गिद्ध है,जबकि पूरे प्रदेश में इनकी संख्या दस हजार से अधिक है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!