फ्री में चायः 11 बार राम नाम लिखो, फ्री में पियो स्पेशल चाय, सबसे पहले पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में शनिवार को पलासिया चौराहे पर अलग ही नजारा देखने को मिला। आने-जाने वाले राहगिरों के साथ ही स्टूडेंट्स और महिलाओं को फ्री में चाय की चुस्की मिली। आमजनों ने चाय पीने के साथ ही जयश्रीराम का जयकारा भी इस दौरान लगाया। अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शहरवासियों के लिए यह फ्री चाय की सौगात रखी गई है। 

पार्षद मनीष शर्मा मामा ने मोदी फ्री टी की शुरुआत की है। इसमें शहर के अलग-अलग चौराहों पर आने जाने वाले राहगीरों को फ्री में चाय पिलायी जा रही है। बशर्ते चाय फ्री में पीने से पहले उन्हें 11 बार जयश्रीराम लिखना है। आने जाने वाले राहगिरों के साथ ही स्टूडेंट्स यह चाय की चस्की का मजा ले रहे हैं। साथ ही चाय पीने के साथ जयश्री राम का जयकारा भी लगा रहे हैं। 

पलासिया चौराहे पर शाम 6 बजे से यह चाय सभी राम भक्तों को नि:शुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर कैलाश विजयर्गीय सबसे पहले पहुंचे। उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। सभी के साथ आमजनों ने जयश्री राम लिखकर चाय की चुस्की ली साथ ही एक दूसरे को अपने हाथों से चाय पिलाई। 

पार्षद मनीष शर्मा मामा ने नि:शुल्क चाय पिलाने के साथ ही शहर की जनता से अपील की है कि वह 22 जनवरी को अपने-अपने घरों पर 11 दीपक रोशन कर अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां दीपावली की तर्ज पर मनाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!