नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने अधिकारियों की बैठक में की समीक्षा

भोपाल/इंदौर:नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि इंदौर बायपास पर यातायात के दबाव को कम करने के लिये फोर लेन सर्विस रोड को बनाने की योजना तैयार की जाए। उन्होंने शहर के बीआरटीएस मार्ग, जहाँ चौड़ाई अधिक है, उन्हें सकरा करने के संबंध में निर्देश भी दिये। नगरीय विकास मंत्री शुक्रवार को इंदौर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इंदौर शहर को जरूरत के अनुसार मिले पर्याप्त पानी

बैठक में इंदौर शहर में पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। नगरीय विकास मंत्री ने निर्देश दिये कि शहर को नर्मदा नदी के माध्यम से पर्याप्त पानी मिल रहा है। वितरण व्यवस्था में कमी होने के कारण शहर में पानी की सप्लाई नागरिकों की माँग के अनुरूप नहीं हो पा रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने फिल्टर स्टेशन बनाकर जल प्रदाय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने इंदौर एयरपोर्ट रोड तक एलीवेटेड रोड निर्माण के तकनीकी सर्वे और प्रभावितों के विस्थापन के लिये शीघ्र कार्य करने को कहा। मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर के मास्टर प्लान की सभी रोड निर्माण के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा

बैठक में इंदौर में खेलो इंडिया के अंतर्गत खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये इंटीग्रेटेड स्पोटर्स कॉम्पलेक्स बनाने के संबंध में प्रेजेन्टेशन दिया गया। नगरीय विकास मंत्री ने इस योजना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव लेने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में वल्लभ नगर मार्केट का पुनर्विकास कार्य, सोलर सिटी इंदौर और जलूद में 60 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना और टेंडर आदि पर चर्चा की गई। बैठक में शहर में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!