ऐसा इंदौर पहले कभी नहीं देखा होगा, राजबाड़ा, 56 दुकान हो या मंदिर-मॉल, हर कोना चमक रहा

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इंदौर भी सज गया है। इंदौर का हर कोना जगमगा रहा है। राजबाड़ा, 56 दुकान, सराफा जैसे प्रमुख बाजार हों या फिर दूर दराज की बस्तियां। हर जगह भगवान राम के स्वागत की तैयारी की जा रही है। इंदौर के घर-घर पर लिखा जा रहा है, मेरी बस्ती मेरी अयोध्या… जय श्री राम।

सात फीट की धूपबत्ती से महका इंदौर
इंदौर के बड़ा गणपति मंदिर पर सात फीट की धूप बत्ती को प्रज्जवलित किया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विशाल धूपबत्ती को प्रज्जवलित किया और अयोध्या की पवित्र माटी का पूजन अर्चन किया।

जगह-जगह सजी राम मंदिर की प्रतिकृति, जगमगा रहे धनुष बाण
माल और विभिन्न जगह अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति सजाई गई है। इमारतों पर आकर्षक रोशनी की गई है। शहर के एमआर 9 इलाके में धनुष बनाकर उस पर आकर्षक विद्युत रोशनी की गई है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ayodhya shree ram bhagwan welcomes in indore

भगवा रंग में रंगा राजबाड़ा

भगवा रंग में रंगा राजबाड़ा, रोशनी से जगमग हुए मंदिर
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह इंदौर में अलग ही नजर आ रहा है। राजबाड़ा को पूरा भगवा रंग में सजाया गया है। भगवा रंग की रोशनी से पूरा राजबाड़ा रोशन दिख रहा है, वहीं शहर भर के मंदिर रोशनी से जगमग हैं। जिनमें राजबाड़ा का महालक्ष्मी मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर आकर्षक रोशनी से रोशन है।

ayodhya shree ram bhagwan welcomes in indore

56 दुकान

56 दुकान 
इंदौर में 56 दुकान पर बनी अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति के पास युवा सेल्फी ले रहे हैं। रविवार को रात में यहां पर हवा में लैंटर्न उड़ाए गए। विज्ञापन

ayodhya shree ram bhagwan welcomes in indore

मूर्तियां खूब खरीदी

खूब खरीदी राम मंदिर की प्रतिकृति और भगवान राम दरबार की मूर्तियां
रविवार को युवाओं ने शहर की दुकानों में पहुंच कर अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति और राम दरबार की मूर्तियां खूब खरीदी। बड़ी संख्या में युवा राम दरबार की मूर्तियां अपने घर में विराजित करने के लिए उत्साहित थे।

ayodhya shree ram bhagwan welcomes in indore

मंदिरों की साफ सफाई की

प्रेशर वाटर से की मंदिरों की सफाई
विधानसभा दो के विभिन्न मंदिरों में विधायक रमेश मेंदोला ने प्रेशर वाटर से मंदिरों की साफ सफाई की। वहीं गोविंद नगर खारचा इलाके के घर घर में विधायक मेंदोला ने जय श्री राम मेरी बस्ती मेरा अयोध्या दीवार पर लिखा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!