‘बिलकिस बानो मामले के दोषी लापता नहीं’, बोली गुजरात पुल‍िस

गुजरात के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार (19 जनवरी) को कहा कि बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार एवं उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के सभी दोषी ‘पुलिस की निगरानी’ में हैं और वे लापता नहीं हुए हैं.

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने दिन में 2002 के गुजरात दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उसके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों को आत्मसमर्पण करने के लिए और समय देने से इनकार कर दिया था.

दाहोद जिले की सहायक पुलिस अधीक्षक बिशाखा जैन ने कहा, ”जब से सुप्रीम कोर्ट ने (दोषियों को सजा में मिली छूट को रद्द करने का) अपना फैसला सुनाया, तब से वे पुलिस की निगरानी में हैं. हमने उसी दिन उन सभी से संपर्क किया और ऐसा नहीं लगा कि उनका इरादा संपर्क में नहीं रहने का है. दोषी दाहोद के सिंगवाड तालुका के सिंगवाड और रंधिकपुर गांवों के हैं.”

‘दोष‍ियों के लापता होने में कोई सच्‍चाई नहीं’

आईपीएस अधिकारी ने कहा, ”उन्हें पता था कि उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा और वे सुप्रीम कोर्ट के (8 जनवरी के) आदेश के बाद स्वेच्छा से हमें अपने ठिकाने के बारे में सूचित करने के लिए पुलिस स्टेशन आए. इसमें कोई सच्चाई नहीं है कि वे लापता हो गए हैं.”

21 जनवरी तक आत्मसमर्पण करने के द‍िए थे आदेश

न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने 2022 में स्वतंत्रता दिवस पर समय से पहले रिहा किए गए दोषियों को 21 जनवरी तक जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा था. शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें और समय देने से इनकार कर दिया.

उधर, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह फैली थी कि दुष्कर्म मामले के दोषी फरार हो गए हैं लेकिन अब गुजरात पुलिस की वर‍िष्‍ठ अध‍िकारी ने इसका खंडन किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!