रामभक्तों के लिए खुशखबरी! ग्वालियर से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू, जानें किराया और टाइमिंग

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अयोध्या जाने वाले राम भक्तों के लिए खुशखबरी है. ग्वालियर से अयोध्या जाने में अब राम भक्त और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अब वह आसानी से ग्वालियर से अयोध्या जा सकेंगे. मंगलवार (16 जनवरी) को ग्वालियर से अयोध्या सहित तीन शहरों के लिए फ्लाइट की शुरूआत की गई. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोपहर 3 बजे नई फ्लाइट का चित्रकूट से वर्चुअली शुभारंभ किया.

एयर इंडिया की यह फ्लाइट तीन घंटे में दिल्ली से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी. ग्वालियर को अयोध्या, बेंगलुरु और दिल्ली से जोड़ने वाली फ्लाइट की शुरूआत के मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक नई शुरुआत है. विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी के माध्यम से भारत की आर्थिक और आध्यात्मिक ताकत को बढ़ाना प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है. उन्होंने आगे कहा कि उनके गृह राज्य मध्य प्रदेश से हवाई संपर्क में 2014 के बाद से काफी सुधार हुआ है. 

जानें कितना होगा किराया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हवाई सेवाओं के विस्तार से पर्यटन और सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी. बता दें फ्लाइट सुबह 8:15 पर ग्वालियर से रवाना होकर 11.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी. इस फ्लाइट में 180 यात्री बैठ सकेंगे. ग्वालियर से अयोध्या तक का किराया 5500 रुपये होगा. बस से अयोध्या जाने में 11 घंटे का सफर तय करना पड़ता है.

इन तीन शहरों से भी अयोध्या के लिए शुरू होगी सीधी फ्लाइट 
वहीं एयर इंडिया बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के बीच 17 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू करेगी. इसके साथ ही एअर इंडिया दिल्ली और अयोध्या के बीच 30 जनवरी से सीधी फ्लाइट शुरू करेगी. बेंगलुरु से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट 17 जनवरी को सुबह 8.05 मिनट पर बेंगलुरु से उड़ेगी और 10.35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. 

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!