‘कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत का सामान है…’ दिग्विजय सिंह के EVM को लेकर सवाल उठाने पर मंत्री सिंधिया बोले- वो मानने को तैयार ही नहीं हैं

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के EVM को लेकर सवाल उठाने पर बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बयां पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी कमियों का ठीकरा EVM पर फोड़ रही है। वहीं अब केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत का सामान है।  

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत का सामान है
दिग्विजय सिंह के EVM पर उठाए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें जवाब मध्य प्रदेश की जनता ने बार-बार दे दिया है। फिर भी वो मानने के लिए तैयार नहीं है। उसके साथ आप क्या कर सकते हो? दिग्विजय के लोकतंत्र खत्म होने के बयान पर मंत्री ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस चल रही है उनकी जो स्थिति है आप सभी लोग देख रहे हैं। पूरे देश और विश्व में भगवान श्री राम अयोध्या पधार रहे हैं और असम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पत्थर फेंके जा रहे हैं, लाठियां चलाई जा रही हैं, क्या यही इनका भारत जोड़ो है। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं कि उनकी मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत का सामान है।

क्या सिंधिया लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ?
लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल से मंत्री सिंधिया ने किनारा करते हुए कहा, मेरी विचारधारा विकास ओर प्रगाति से जुड़ी है। 18 विधानसभाओं का भ्रमण 5 दिन में करके आ रहा हूं। एक रिश्ता है और वह जनता से है, उसे निभा रहा हूं। उनके लिए योगदान दे सकूं उसमें लगा हूं। पूरे देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार 500 सीटों के साथ सरकार बनने जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!