स्कूली बस ने ली व्यापारी कीे जान, राहगीर को मारी टक्कर

इंदौर के माणिकबाग क्षेत्र में शराब के नशे में  स्कूली बस चला रहे ड्रायवर ने  एक व्यापारी की जान ले ली।इसके बाद एक राहगीर को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। बस की गति इतनी तेज थी कि वह पोल से टकरा गई तो पोल टेढ़ा हो गया। हादसे के समय बस में ज्यादा स्कूली बच्चे बच्चे नहीं थे, अन्यथा हादसे और भयावह हो सकता था। चालक बस को स्पीड मेें रांग साइड चला रहा था।

मंगलवार शाम को माणिकबाग ब्रिज के नीचे लारेंस स्कूल की बस रांग साइड से जा रही थी। उसकी गति भी काफी तेज थी। पहले बस ने दीपक पिता मुरली भाई को टक्कर मारी। वे एक रेस्त्रां संचालक है। वे एक्टिवा पर सवार थे। बस ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद सड़क पर चल रहे एक अन्य राहगीर को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके बाद भी बस की स्पीड कम नहीं हुई और बिजली के पोल से टकराने के बाद रुकी। बस में स्कूली बच्चे भी सवार थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई। टक्कर के बाद चालक रामेश्वर पिता रामचंद्र को भीड़ ने घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

व्यस्त मार्ग पर भी तेज थी स्पीड
माणिकबाग के नीचे की रोड भी काफी ट्रैफिक रहता है, लेकिन बस चालक उस सड़क पर भी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। रांग साइड होने के बावजूद उसने स्पीड कम नहीं की और दो लोगों को टक्कर मारकर पोल से बस टकराने के बाद रुकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर हादसे के वक्त दूसरे भी वाहन थे। टक्कर के बाद वे जान बचाने के लिए सड़क से इधर-उधर हो गए, अन्यथा बस अन्य लोगों को भी चपेट में ले लेती। तेज स्पीड के कारण पोल भी झुक गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस को थाने भिजवाया। आपको बता दें कि इंदौर में नए कलेक्टर ने तेज वाहनों के खिलाफ मंगलवार से ही अभियान छेड़ा था और शहर के सघन इलाके में यह हादसा हो गया। तीन साल पहले इंदौर में दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस का भी हादसा हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!