मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ अंतरित

भोपाल:मध्यप्रदेश में 10 से 15 जनवरी 2024 तक महिला सशक्तिकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ रूपये अंतरित करने से होगी। डॉ. यादव बुधवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर में लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि भेजेंगे।

महिला सशक्तिकरण सप्ताह के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कृत किया जायेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, शौर्य दल के सदस्य जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया हो उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएँ जिनके द्वारा सूचना दी जाकर स्वयं का बाल विवाह रोका गया हो, को भी सम्मानित किया जायेगा।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर सभी सीसीआई, संप्रेक्षण गृह, वनस्टॉप सेंटर, स्वाधार गृह में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया जायेगा। सभी 52 जिलों के 57 वनस्टॉप सेंटर अन्तवासियों परार्मश सत्र आयोजित कर “घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिये सहायता योजना” की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर “गुड टच-बैड टच” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!