शहर को नशा मुक्त करने की पहल, निशुल्क शिविर लगाकर युवाओं को किया जा रहा जागरूक

इंदौर को नशा मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। इसके लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में नशा मुक्ति शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।बता दें कि मप्र सरकार और इंडेक्स समूह की शहर को नशा मुक्त करने की पहल के अंतर्गत विभिन्न शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी शृंखला में कम्युनिटी हॉल आजाद नगर में शिविर का आयोजन किया गया। विशेष अतिथि शेख अलीम ने बताया कि शहर में कई क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का सेवन एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खासतौर पर ब्राउन शुगर के सेवन की वजह से युवा के साथ हर उम्र के लोग इसके कारण आर्थिक और शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस क्षेत्र में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नशा मुक्ति अभियान एक सार्थक पहल है। नशे के खिलाफ क्षेत्र में मुहिम चलाई जा रही मुहिम में यह मददगार साबित होगा।  

शिविर आयोजक डॉ. रामगुलाम राजदान ने कहा कि समूह की यह पहल है कि अधिक से अधिक नशा मुक्ति के शिविर आयोजित किए जाएं। खासतौर पर युवा वर्ग को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि आज नशा मुक्ति को लेकर सरकार और विभिन्न संगठनों ने कई योजनाएं चलाई हैं। नशे की लत में बर्बाद होते युवाओं को जागरूक करना सबसे जरूरी है। पुलिस द्वारा भी इस क्षेत्र में नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार मुहिम चलाई जाकर क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाएगा।

शिविर में 135 से अधिक मरीज ऐसे थे जो किसी न किसी प्रकार के नशे का सेवन कर रहे थे। इनमें से 82 मरीजों को नशीले पदार्थों की लत थी। इसमें 23 मरीजों को ब्राउन शुगर और 9 मरीजों को नींद की दवाओं का एडिक्शन था। इसमें 8 मरीजों को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की सलाह दी गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!