धार्मिक यात्रा में युवक की हत्या का हुआ खुलासा: दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस वजह से उतारा मौत के घाट  

इंदौर।  मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार को एक धार्मिक शोभायात्रा में धक्का लगने के विवाद में बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महू नाका क्षेत्र में रणजीत हनुमान मंदिर की धार्मिक शोभायात्रा के दौरान धक्का लगने पर हुए विवाद में शुभम रघुवंशी के गले में चाकू घोंप दिया। रघुवंशी बजरंग दल का कार्यकर्ता था। खून से लथपथ शुभम रघुवंशी को उसके साथी एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश गोधा और युवराज यादव के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने उनके कपड़े और हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों ने जिस चाकू से शुभम रघुवंशी की हत्या की, वह उन्होंने धार्मिक शोभायात्रा के दौरान अन्य विवाद के दौरान एक व्यक्ति से छीना था।

बताया जा रहा है कि मृतक शुभम के दोस्तों द्वारा मौके पर आरोपी पक्ष के युवकों से जमकर मारपीट की गई उसके बाद आरोपी पक्ष कुछ दूर जाकर रुक गए और फिर मृतक शुभम का इंतजार भी किया और उसके बाद अचानक से हमला कर दिया। जिसमें भीड़ में ही काफी विवाद हुआ इसके बाद अचानक से मृतक शुभम की गर्दन पर पहले विवाद में चाकू छिन गया था उसे वार कर दिया गया। शुभम खून से लथपथ जमीन में गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं बजरंग दल कार्यकर्ता के हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्याकांड के दो आरोपियों की गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पुलिस आयुक्त कार्यालय में जुटे और धार्मिक शोभायात्रा में हुई सनसनीखेज वारदात पर आक्रोश जताया। पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!