बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी, 6 मार्च से शुरू होंगे 5वीं-8वीं के एग्जाम, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

भोपाल। मध्यप्रदेश में पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी, जो 14 मार्च तक चलेंगी। जिसमें शासकीय और निजी स्कूलों के लगभग 24 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले साल 2023 में 5वीं और 8वीं के एग्जाम में करीब 22 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जल्द एग्जाम कराने का फैसला लिया गया है।

6 से 13 मार्च तक चलेगी 5वीं की परीक्षा -राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पांचवीं की परीक्षा 6 से 13 मार्च तक होंगी। एग्जाम का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में पहला पेपर 6 मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। 7 मार्च को गणित और दृष्टिबाधितों के लिए संगीत, 11 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी, हिंदी, 12 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 13 मार्च को अतिरिक्त भाषा हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी का एग्जाम होगा।

8वीं की परीक्षा 6 से 14 मार्च तक

आठवीं की परीक्षा 6 से 14 मार्च तक होगी। एग्जाम का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। पहला पेपर 6 मार्च को प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का होगा। 7 मार्च को गणित और दृष्टिबाधितों के लिए संगीत का पेपर होगा। 11 मार्च सोमवार को द्वितीय भाषा अंग्रेजी अथवा हिंदी का होगा। 12 मार्च को विज्ञान, 13 मार्च को तृतीय भाषा संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, गुजराती व मूकबधिरों के लिए चित्रकला की परीक्षा होगी। 14 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!