MP में सर्दी का सितम जारी, इन जिलों में बारिश के आसार, कोहरे की वजह से घंटों लेट चल रही ट्रेनें और फ्लाइट

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खराब मौसम के कारण देरी से फ्लाइट चल रही है। इधर कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें लेट चल रही है।

मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के मध्य भाग भोपाल, सागर, नर्मदापुरम संभाग सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर जिले के कुछ हिस्सों में बादलों के साथ गरज-चमक बारिश की स्थिति बन सकती है।

वहीं बीते दो दिनों से लगातार छाए बादलों और बूंदाबांदी के कारण दिन के तापमान में गिरावट नजर आ रही है। गुरुवार को कई जिलों के अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल, दमोह, रीवा, नौगांव, सागर, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम और उज्जैन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

इधर ग्वालियर चंबल अंचल में सर्दी का सितम जारी है। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन सूरज नहीं निकला। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3.5 डिग्री का अंतर देखने को मिला। बतादें कि यहां गुरुवार को रात का तापमान 10.9 डिग्री रहा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो कश्मीर हिमाचल की बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई है। वहीं शनिवार से ग्वालियर चंबल में बूंदाबांदी के आसार है।

3 घंटे लेट आ रही फ्लाइट
खराब मौसम के चलते फ्लाइट देरी से चल रही। जिससे यात्रियों को सफर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कोहरे के चलते एयर इंडिया ने दिल्ली फ्लाइट का समय बदला है। सुबह 7:15 बजे आने वाली फ्लाइट अब 3 घंटे लेट होकर 10 बजे दिल्ली से भोपाल आएगी। वहीं इंडिगो की भोपाल से दिल्ली फ्लाइट ने उड़ान नहीं भरी। बतादें कि, इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7 बजे भोपाल आती है।

मध्य प्रदेश में ट्रेनों पर मौसम की मार
इधर कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें लेट हुई। तमिलनाडू एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस 1 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। वहीं पातालकोट एक्सप्रेस 15 घंटे लेट चल रही है। आंध्र एक्सप्रेस और पुणे एक्सप्रेस भी 3 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है। इसके साथ ही गोरखपुर एक्सप्रेस 4 घंटे से ज्यादा लेट चल रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!