क्या ओडिशा में भाजपा और सत्ताधारी बीजद के बीच होगा गठबंधन? जानिए क्या बोले भाजपा नेता

बीती अगस्त में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जब विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था तो नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजू जनता दल ने भाजपा सरकार का समर्थन किया था। इसके अलावा भी कई अन्य मौकों पर बीजद, भाजपा सरकार का समर्थन कर चुकी है। यही वजह है कि जब लोकसभा चुनाव और ओडिशा में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के कयास लग रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने अब इन कयासों को दरकिनार करते हुए बीजद के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है।  

भाजपा ने गठबंधन से किया इनकार
शनिवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक नई दिल्ली में हुई। इस बैठक के बाद ओडिशा भाजपा की उपाध्यक्ष और सांसद अपराजिता सारंगी ने बताया कि ‘कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए ऐसी अफवाह उड़ाई थी कि भाजपा और बीजद में गठबंधन हो सकता है, लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता।’ सारंगी ने बताया कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में 50 फीसदी वोट पाने का लक्ष्य रखा है।

अमित शाह और नवीन पटनायक की मुलाकात के बाद गठबंधन के लगे थे कयास
बीजद ने अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन करने के साथ ही दिल्ली सर्विस बिल पर भी सरकार का समर्थन किया था। इसके अलावा बीजद नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर भी नहीं रहा है। अगस्त में ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। इस बैठक में भाजपा संगठन और ओडिशा भाजपा के भी कई नेता शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गईं थी। हालांकि अब भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह बीजद के साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रही है। 

ओडिशा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
भाजपा नेताओं का कहना है कि ओडिशा में भाजपा और बीजद की सीधी टक्कर होगी। भाजपा राज्य की सभी 147 विधानसभा  सीटों और 21 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। भाजपा, ओडिशा में प्रचार के दौरान केंद्र सरकार की 157 कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देगी। भाजपा को विश्वास है कि अगले विधानसभा चुनाव में वे राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में सफल रहेंगे। भाजपा, बीजद को चिट फंड घोटाले के मुद्दे पर घेरने की योजना बना रही है, साथ ही बीते नौ साल में राज्य सरकार को केंद्र से 18 लाख करोड़ रुपये मिले हैं, भाजपा, राज्य की बीजद सरकार से इस पैसे का हिसाब जनता को देने की मांग करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!