केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की कुछ बागियों से चर्चा, मंगलवार को बागियों से मिलेंगे यादव

इंदौर संभाग में भाजपा के बागियों ने आधा दर्जन सीटों पर नामाकंन दाखिल कर भाजपा उम्मीदवारों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। उनसे मिलकर नाराजगी दूर करने की कवायद भी शुरू हो गई है। कुछ नाराज नेताओंं को इंदौर भी बुलाया गया था।

बताते है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनसे वन टू वन चर्चा की और नामांकन पत्र वापस लेने के लिए कहा। धार जिले से राजीव यादव और रंजना बघेल से उनकी मुलाकात हुई है। बुरहानपुर से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर चुके पूर्व सांसद नंद कुमार चौहान के बेटे हर्ष चौहान को भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। उन्होंने बुरहानपुर में बड़ी रैली निकाली और नामांकन दाखिल किया। सभा में उन्होंने कहा कि या तो मैं जीतूंगा या वीरगति को प्राप्त हो जाऊंगा।

इंदौर आने वाले नाराज नेताओंं  में रंजना बघेल और यादव थे। शाह दोपहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में थोड़ी देर के लिए आए थे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे। इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। वहां भी उन्होंने ग्वालियर संभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। उधर देपालपुर विधानसभा क्षेत्र मे भी बागी राजेंद्र चौधरी ने बड़ी रैली निकाल कर नामांकन पर्चा दाखिल किया।

बगावती तेवर दिखाने वाले नेता तलब

मंगलवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संभाग स्तरीय बैठक बुलाई गई है। बैठक प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव लेंगे। इंदौर संभाग के दस से ज्यादा नाराज नेताओंं को तलब किया गया गया है। इनमें कुछ तो नामांकन भी दाखिल कर चुके है। अब उनसे यादव वन टू वन चर्चा करेंगे और नामांकन फार्म वापस लेने के लिए कहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!