Indore के MY हॉस्पिटल में डॉक्टर ने कर दी मरीज की पिटाई

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर मरीज को थप्पड़ मार रहा है, जहां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब जूनियर डॉक्टर पर कार्यवाही कर दी गई है इधर इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मामला उस वक्त का बताया जा रहा है, जब जूनियर डॉक्टर मरीज का इलाज करने पहुंचा था, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और जूनियर डॉक्टर ने मरीज को थप्पड़ लगा दिए। वहीं किसी अन्य व्यक्ति ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद मरीज को किसी अन्य जिले से इंदौर के एमवाय अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां जूनियर डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था, जब डॉक्टर द्वारा मरीज की फाइल देखी गई तब मरीज ने बताया कि, वह एचआईवी पॉजिटिव है, जिस पर डॉक्टर नाराज हो गए, और गुस्से में मरीज को लप्पड़ मार दिए। पहले जूनियर डॉक्टर ने मरीज को सामान्य मरीज समझकर एचआईवी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच कराई जा रही है।

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और मरीज के बीच हुए विवाद में जूनियर डॉक्टर की अनुशासनहीनता की गंभीरता को देखते हुए, विभागाध्यक्ष आर्थोपेडिक द्वारा जूनियर डाक्टर को निलंबित कर दिया है। डीन एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर ने जांच समिति बना दी है, जो तीन दिन में जांच प्रतिवेदन सौंपेगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जूनियर डॉक्टर मरीज को थप्पड़ मार रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!