कांग्रेस का आरोप- कैलाश विजयवर्गीय के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने BJP ने बांटी साड़ी, शिकायत पर पहुंची पुलिस और एसएसटी

इंदौर। मध्य प्रदेश में बस कुछ दिनों बाद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद आचार संहिता लागू है और सभी अवैध रूप से किये जाने वाले कामों पर नजर रखी जा रही है जिससे चुनाव प्रभावित न हो। वहीं प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में वोटरों को लुभाने के लिए दौरा कार्यक्रम कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी पर महिलाओं को साड़ियों का प्रलोभन देने का आरोप लगा है। कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी संजय शुक्ला ने  अपने ही क्षेत्र से विरोधी कैलाश विजयवर्गीय पर कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए महिलाओं को साड़ी बांटने का आरोप लगाया है। दरअसल आज रविवार के दिन बीजेपी प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम हुआ। इसमें शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हुए हैं। इस कार्यक्रम के बाद एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक घर के अंदर साड़ी बांटी जा रही है। घर के बाहर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नेता महेश जायसवाल के नाम का बोर्ड है। अंदर यह देखा गया कि घर के अंदर कुछ महिलाओं को भीड़ जुटी हुई है। और बाहर निकलने के दौरान उनके हाथों में साड़ी है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं को लाने के लिए बीजेपी पर साड़ी वितरण का आरोप लगाया है। इसके बाद चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस और एसएसटी टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा  बनाया है। चुनाव आयोग की टीम मामले की जांच में जुट गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!