
साल के आखिरी ग्रहण का सूतक काल जारी और अब से कुछ घंटों के बाद चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत के कई जगहों पर देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण के समय ये काम करना वर्जित
– चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ऐसे में स्पर्श काल से लेकर मोक्ष काल तक शुभ कार्यो को करना वर्जित माना गया है।
– चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन बनाना और खाना दोनों ही वर्जित होता है।
– ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे और देवी-देवताओं की मूर्तियों का छूना वर्जित होता है।
– ग्रहण के दौरान मंदिर में पूजा करना वर्जित माना गया है।
– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
इस चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण कब ?
आज रात लगने वाला चंद्र ग्रहण आखिरी ग्रहण होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जिसे भारत के लगभग हर एक हिस्से से देखा जा सकता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह ग्रहण आज रात 1. 05 मिनट से शुरू होगा और रात 2. 24 मिनट तक चलेगा। इस के बाद अगला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का देश-दुनिया पर असर
ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के अनुसार चंद्र ग्रहण की वजह से प्राकृतिक आपदाओं का ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा। चीन, ईरान, ईराक, अफगानिस्तान आदि देशों में भय व भूकंप आदि घटनाओं के होने का अंदेशा रहेगा। हालांकि रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। लोहा, क्रूड आयल और लाल रंग की वस्तुओं में तेजी आ सकती है। बीमारियों में कमी आएगी।
चंद्र ग्रहण में खाना क्यों नहीं खाना चाहिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल के दौरान सबसे ज्यादा कीटाणु फैलते हैं। इस कारण से भोजन दूषित और विष युक्ति होता जाता है।ग्रहण काल में भोजन करने से कीटाणु शरीर के अंदर फैल जाते हैं और बीमारियां पैदा करने की सबसे ज्यादा संभावना होती है।
ग्रहण के दौरान भोजन करने और न करने के नियम
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण बस अब से कुछ ही घंटों के बाद शुरू हो जाएगा। चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य और भोजन करने के पाबंदी होती है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण काल में अगर कोई व्यक्ति भोजन करते है तो उस भोजन में जितने दाने पेट के अंदर जाते है उसने वर्षों तक व्यक्ति को नरक में जाना पड़ता है। इसलिए ग्रहण काल के दौरान भोजन करने से बचना चाहिए। हालांकि बूढ़े, बीमारी व्यक्ति और बच्चों को इसमें छूट प्राप्त है। ग्रहण के 3 घंटे पहले तक यानी एक प्रहर पहले तक भोजन किया जा सकता है और जब ग्रहण पूरी तरह से खत्म हो जाए तो स्नान-पूजा आदि करके भोजन ग्रहण किया जा सकता है।
आज चंद्र ग्रहण का समय
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल जारी है। अब बस कुछ ही घंटों बाद चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। इस चंद्र ग्रहण को देश के हर जगहों में देखा जा सकता है। ग्रहण की शुरुआत आज रात 01 बजकर 05 मिनट से आंशिक रूप से शुरू होगा। रात 1 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल होगा और रात 2 बजकर 24 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। इस तरह के ग्रहण करीब 1 घंटा और 19 मिनट तक चलेगा।