कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर,पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, इन नेताओं को मैदान में उतारा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो गई है. नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने अहम सीटों के लिए पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है. दतिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ युवा उम्मीदवार अवधेश नायक को मैदान में उतारा गया है. 

इसके अलावा, बुधनी में शिवराज सिंह के खिलाफ हनुमान का रोल करने वाले विक्रम मस्तल को टिकट दिया गया है. इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह बेटे और भाई दोनों को ही कांग्रेस ने मैदान में खड़ा किया है. 144 उम्मीदवार की लिस्ट में ज्यादातर पुराने चेहरों पर ही कांग्रेस ने भरोसा जताया है. इंदौर-1 सीट से बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को खड़ा किया है. 

कांग्रेस ने इन नेताओं पर जताया भरोसा
वहीं, ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौड़, सतना से सिद्धार्थ खुशवाह और मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना को टिकट मिला है. कांग्रेस की ओर से लगातार दावा किया जा रहा था कि श्राद्ध पक्ष पूरा होते ही नवरात्रि के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को पार्टी अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर देगी. इसी के चलते रविवार की सुबह पार्टी ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की पहली लिस्ट जारी कर दी है. 

वहीं, अजय सिंह राहुल को चुरहट, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कौ चांचौड़ा से टिकट दिया गया है. वहीं, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगझड से मैदान में उतारा गया है. जीतू पटवारी अपनी पारंपरिर सीट राऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा, सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को अटेर से टिकट मिला है. कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को झाबुआ से उतारा गया है.

मध्य प्रदेश के 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!