कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 30 ,तेलंगाना में 55 उम्मीदवारों की सूची की जारी

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 144 सीटों पर नामों की घोषणा की है। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पुराने चेहरों पर दांव लगाया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

तेलंगाना में कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की लिस्ट…

तीनों राज्यों की 210 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 144 पर नामों का ऐलान किया है। 86 सीटों पर ऐलान बाकी है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 30 सीटों पर नामों की घोषणा हुई है। यहां 60 सीटें बाकी हैं।तेलंगाना में 119 सीटों में से 55 पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हुआ है। अभी यहां 64 सीटों पर नाम आना बाकी है। कुल-मिलाकर तीनों राज्यों की 210 सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भाजपा की 4 लिस्ट आ चुकीं
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं, जिसमें से भाजपा 136 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने 17 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद 25 सितंबर को दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम थे। 26 सितंबर को तीसरी लिस्ट में अमरवाड़ा सीट से मोनिका सिंह बट्टी को टिकट दी गई। भाजपा ने 9 अक्टूबर को चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 57 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। इस सूची में 24 मंत्रियों समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
छत्तीसगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों की दो लिस्ट आ चुकी हैं। पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं, भाजपा 85 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!