पांच नंबर सीट है नेताओं की फेवरेट, पांच चुनावों में सर्वाधिक 52 उम्मीदवार, एक बार उतरे थे 17 नेता

मप्र में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और आज हम आपको बता रहे हैं कि इंदौर की कौन सी सीट नेताओं के लिए सबसे अधिक चहेती है। इंदौर की नौ विधानसभा सीटों में से पांच नंबर विधानसभा नेताओं की सबसे फेवरेट सीट है। यहां पिछले तीन चुनावों से भाजपा के विधायक महेंद्र हार्डिया विधायक हैं लेकिन अधिकांश नेता उन्हें ही सबसे आसान प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। इस रिपोर्ट में उपचुनावों को शामिल नहीं किया गया है। 2008 में राऊ विधानसभा बनी थी, इसलिए राऊ के आंकड़े तीन चुनावों के लिए गए हैं। 

इंदौर की अधिकांश सीटों पर 10 से ज्यादा नेता लड़ते हैं चुनाव
इंदौर ही अधिकांश सीटों पर 10 से ज्यादा नेता चुनाव लड़ते हैं। पिछले चुनावों पर ही नजर डालें तो पता चलेगा कि इंदौर 2 और सांवेर में 9 नेताओं ने चुनाव लड़ा था जबकि बाकी की सभी सीटों पर 10 या दस से अधिक नेता मैदान में थे। 

पांच चुनावों में सभी सीटों पर 40 से ज्यादा दावेदार रहे
1998 से 2018 तक के पांच विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पता चलेगा कि सभी सीटों पर 40 से ज्यादा उम्मीदवार रहे हैं। पांच नंबर से सर्वाधिक 52 नेताओं ने उम्मीदवारी की है। एक चुनाव में सर्वाधिक नेताओं की उम्मीदवारी का रिकार्ड भी इसी सीट के नाम पर है। साल 2013 में यहां से एक साथ 17 नेता चुनाव मैदान में उतरे थे। 

कई दिग्गजों का पसंदीदा क्षेत्र रहा पांच नंबर
पांच नंबर विधानसभा का क्षेत्र कई दिग्गजों का पसंदीदा क्षेत्र रहा है। महेंद्र हार्डिया यहां से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं लेकिन कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल, पंकज संघवी और शोभा ओझा जैसे नाम यहां पर उनके सामने चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी पांच नंबर सीट पर ही टिकट की घोषणा करने में दोनों पार्टियों को अधिक माथापच्ची करना पड़ रही है। भाजपा से यहां महेंद्र हार्डिया के अलावा गौरव रणदीवे, नानूराम कुमावत का नाम चल रहा है और कांग्रेस से सत्यनारायण पटेल और स्वप्निल जोशी का नाम चर्चा में है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!