कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-मुख्यमंत्री बनूं या ना बनूं विधायक बनूंगा और पार्टी का कार्यकर्ता बना रहूंगा

बीजेपी प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है.उन्होंने आऱोप लगाया- देश के प्रधानमंत्री इजराइल का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस आतंकवाद का समर्थन कर रही है. आरोप लगाया कि जातिगत जनगणना करवा कर कांग्रेस पार्टी देश को बांटने का काम कर रही है. कांग्रेस पार्टी हमेशा ही अंग्रेजों के बनाए नियम फूट डालो और राज की नीति पर काम करती है. 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कमलनाथ या कांग्रेस पार्टी से हमें कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कहा कि मैं पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं पार्टी जो आदेश देगी वह करूंगा.

 मुख्यमंत्री बनूं या ना बनूं विधायक बनूंगा और पार्टी का कार्यकर्ता बना रहूंगा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 से बीजेपी के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ रहता है इतना ही नहीं कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में चुनाव के दौरान कोई खास रणनीति नहीं होगी क्योंकि इंदौर की जनता के लिए उन्होंने काफी काम किया है.

इसके साथ ही इंदौर की विधानसभा 3 से आकाश विजयवर्गीय को टिकट देने के मामले में उन्होंने कोई भी टिप्पणी नहीं की. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में बीजेपी के बाकी बचे प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी हो जाएगी. प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने हर वर्ग हर लोगों के लिए काम किया है इसलिए हमें कमलनाथ या कांग्रेस पार्टी से काम के लिए सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही जातियों के आधार पर देश को बांटने और देश में बाटने का  काम करती रही है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!