इंदौर में आकाश विजयवर्गीय की दावेदारी कमजोर होते ही बदले तीन नंबर विधानासभा के समीकरण

इंदौर । पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने भी फिर से टिकट के लिए फिल्डिंग जमाना शुरू कर दी है। अश्विन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिलने भोपाल भी गए थे। उधर भाजपा में भी गोपीकृष्ण नेमा के साथ उषा ठाकुर का नाम भी दावेदारों में शामिल है। तीन नंबर विधानसभा से पांच साल पहले अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत करने वाले आकाश विजयवर्गीय का फिर चुनाव लड़ने का दावा पिता कैलाश विजयवर्गीय को एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के साथ कमजोर हो गया। इसके बाद तीन नंबर विधानसभा में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदले है। कांग्रेस में पहले पिंटू जोशी टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे,लेकिन अब अरविंद बागड़ी भी टिकट पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे है।

उधर पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने भी फिर से टिकट के लिए फिल्डिंग जमाना शुरू कर दी है। वे लगातार 15 साल इस सीट से विधायक रह चुके है। अश्विन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से मिलने भोपाल भी गए थे। भाजपा में भी गोपीकृष्ण नेमा के साथ उषा ठाकुर का नाम भी दावेदारों की सूची में सबसे आगे है। नेमा को 15 साल पहले पार्टी ने टिकट दिया था, लेकिन वे एक हजार वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। योग्य स्थानीय उम्मीदवार नहीं होने से भाजपा पिछले दस वर्षों से बाहरी उम्मीदवार को टिकट दे रही है। इस बार भी स्थानीय उम्मीदवार संगठन की नजर में ज्यादा दमदार नजर नहीं आ रहे है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के पुत्र मंदार महाजन का नाम भी दावेदारों की लिस्ट में है, लेकिन वे पहले से इस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नहीं हुए।

वैश्य वोटबैंक के भरोसे बागड़ी

तीन नंबर विधानसभा के दो वार्डों में वैश्य समाज का वोटबैंक है। उसके भरोसे बागाड़ी टिकट मांग रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र में पौने दो लाख वोटर है। उनमें से 25 हजार से ज्यादा अल्पसंख्यक वोटर है। उधर विधानसभा जोशी परिवार की पैठ रही है, लेकिन बीते दस वर्षों से यहां भाजपा के उम्मीदवार जीत रहे है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!