‘राहुल गांधी का MP दौरा बीजेपी के लिए फायदेमंद’, कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर तंज

इंदौर: निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश पांच राज्यों में सोमवार (9 अक्टूबर) को चुनाव की तारीखों का एलान किया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा, ”मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अच्छे तरीक से सरकार चलाई है.” उन्होंने कहा कि उनकी बनाई योजना का दूसरे राज्यों ने भी अनुसरण किया है. जिसमें कई कांग्रेस राज्य भी शामिल हैं. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कैलाश विजवर्गीय ने कहा, ”वह दर्शन शास्त्र के विद्यार्थी थे, इसलिए उनके सोचने के तरीका जनता के प्रति रहता है.” बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा. चुनाव अभियान लिए कम समय मिलने के सवाल पर कहा कि हम हमेशा जनता के बीच रहते हैं. चुनाव के लिए कम समय जैसी बात नहीं है, चुनाव आयोग कल मतदान करा दे तब भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन जाएगी.

‘राहुल गांधी का प्रचार करना बीजेपी के फायदेमंद’
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”कांग्रेस अपनी सूची घोषित करने के लिए श्राद्ध पक्ष गुजरने का इंतजार कर रही है. जनहित के कामों के लिए क्या मुहूर्त देखना? बीजेपी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है.” उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी का प्रदेश में आना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा. मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का प्रभाव नहीं बचा है. पिछले चुनाव में उन्होंने किसानों का कर्ज चुकाने का वादा किया था. बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए. मध्य प्रदेश में राहुल का प्रचार के लिए आना बीजेपी के लिए फायदेमंद रहेगा.”

”हमारा देश सनातन रहा और रहेगा”
सनातन को लेकर दिये गए विवादित बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, सनातन चुनावी मुद्दा नहीं है. हमारा देश सनातन रहा है और रहेगा. जो लोग ये सपना देख रहे हैं कि उसे समाप्त कर दें तो वे खुद समाप्त हो जाएंगे. अपने विधानसभा क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा, ”इंदौर-1 नंबर में कार्यकर्ता ही मेरा चुनाव लड़ेंगे. मैं दूसरे विधानसभा क्षेत्रों पर भी ध्यान दूंगा.”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!