रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे इंदौर, लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर होने वाले विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

इंदौर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में आने वाले लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का दौरा किया. इस रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधायुक्त बनाने को लेकर रेलवे के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस अवसर पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, IDA के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला उपस्थित रहे.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा की लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के भविष्य को देखते हुए तैयार किया जा रहा है. इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन के साथ ही लक्ष्मीबाई नगर को भी सर्व सुविधा युक्त और आधुनिक रूप से तैयार किया जा रहा है. यहां यात्रियों को आने जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर प्लानिंग की गई है. स्टेशन को बाणगंगा और भागीरथपुरा दोनों ही तरफ से विकसित किया जाएगा.
‘इंदौर एक बड़ा जंक्शन बन जाएगा’
यहां बनने वाली स्टेशन बिल्डिंग को महाकाल मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रों में रेलवे द्वारा किये जा रहे कामों में तेजी आई है. जल्द ही ये सभी काम पूरे होने से इंदौर एक बड़ा जंक्शन बन जाएगा और देश के बड़े महानगरो से सीधे जुड़ जाएगा ,साथ ही यहां से ट्रेनों की संख्या भी बढ़ जाएगी.
कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी भी रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे. कैलाश विजयवर्गीय ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के काम को यहां की जनता के लिए बड़ी सौगात बताया है. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की इंदौर और लक्ष्मीबाई नगर पर रेलवे के द्वारा किये जा रहे काम के बाद ये दोनों स्टेशन इस मंडल के सबसे बड़े स्टेशन बन जाएंगे. इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर से जुड़े सभी रेलवे प्रोजेक्ट को लेकर समीक्षा भी की है. वहीं अपने कामों की गति पर संतुष्टि भी जताई है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!